Mukesh Ambani की Reliance और अन्य कंपनियां में लगी 'ऑपरेशन सिंदूर' के ट्रेडमार्क की होड़

By रितिका कमठान | May 08, 2025

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर भारत द्वारा हवाई हमले शुरू करने के एक दिन बाद कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो काफी हैरान करने वाला है। कई कंपनियां और संस्थाएं ऑपरेशन सिंदूर नाम को ट्रेडमार्क करवाने की होड़ में लग गई है। इस नाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन महिलाओं को श्रद्धांजलि के रूप में चुना था, जिनके पति 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए थे।

इस बीच तीन अन्य व्यक्तियों - मुकेश चेतराम अग्रवाल, ग्रुप कैप्टन कमल सिंह ओबेर (सेवानिवृत्त) और आलोक कोठारी ने भी इस टर्म के पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा 6-7 मई की मध्य रात्रि में पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर शुरू किया गया एक अभियान था। यह कदम पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाया गया है जिसमें 25 भारतीय मारे गए थे।

प्रमुख खबरें

Jagannath Rath Yatra 2026 | पुरी रथयात्रा में बिना ताहिया के निकले महाप्रभु जगन्नाथ, ओडिशा में सियासी बवाल, बीजद और कांग्रेस ने सरकार को घेरा

21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद Sonam Wangchuk अस्पताल में भर्ती, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े