राज्यसभा कैंडिडेट नहीं बन पाए मुख्तार अब्बास नकवी, क्या आजम खान के गढ़ रामपुर से लड़ेंगे चुनाव?

By अंकित सिंह | May 31, 2022

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में नकवी का नाम शामिल नहीं है। राज्यसभा में नकवी पार्टी के उप नेता भी हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर वह सदन के सदस्य नहीं रहते हैं तो उन्हें मंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि अभी वह 6 महीने तक मंत्री पद पर बने रह सकते हैं। उनका कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि आखिर मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा का टिकट क्यों नहीं दिया गया? अब इसको लेकर लगातार सियासी हलचल तेज होती दिखाई दे रही है। 

इसे भी पढ़ें: '5 दशकों तक देश को बेदर्दी और बेशर्मी से लूटने के कर्ज तले दबी हुई है कांग्रेस', नकवी बोले- चिंतन करें पार्टी

आपको बता दें कि आजम खान के इस्तीफा देने के बाद रामपुर में लोकसभा के उपचुनाव होने हैं। 23 जून को इसके लिए वोटिंग होगी। मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक है। सबसे खास बात तो यह भी है वह मुस्लिम समुदाय से आते हैं और भाजपा के बड़े मुस्लिम नेता माने जाते हैं। मुख्तार अब्बास नकवी 1999 और 2009 में भी रामपुर से अपनी दावेदारी पेश की थी। लेकिन चुनाव नहीं जीत पाए थे। 2016 में उन्हें झारखंड से राज्यसभा भेजा गया था। 

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल