PFI पर प्रतिबंध को लेकर भी कुछ लोग सियासी नफा-नुकसान का गुणा-भाग कर रहे: नकवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2022

नयी दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ‘पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) और उसके कुछ अन्य सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगाए जाने को देशहित में की गई कार्रवाई करार देते हुए बुधवार को कहा कि कुछ राजनीतिक दल ऐसे हैं जो इस कार्रवाई को लेकर भी सियासी नफा-नुकसान का गुणा-भाग कर रहे हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘लोकतंत्र के खिलाफ हिंसक साजिश के तहत गतिविधियां चला रहे कुछ संगठनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। देश की सुरक्षा हमारी ताकत है... यह कार्रवाई देश की सुरक्षा और देशहित में है।’’ 

इसे भी पढ़ें: देश की चुनावी व्यवस्था, प्रक्रिया में बड़े और कड़े सुधार की जरूरत : मुख्तार अब्बास नकवी

नकवी ने कहा, ‘‘अफसोस की बात है कि पहले कुछ राजनीतिक दल ऐसे लोगों को प्रश्रय दे रहे थे। ऐसे ही लोग अब भी उनके साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। यही लोगकभी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल करेंगे। जब इस तरह के संगठनों (पीएफआई) पर कार्रवाई होती है तो ये लोग इनके साथ खड़े होते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अगर सरकार ने शैतानी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई की है तो देश की सुरक्षा के लिए की है। अफसोस की बात है कि कुछ लोग इसमें भी सियासी नफा-नुकसान का गुणा-भाग कर रहे हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात