Umar Ansari Bail: मुख्तार के बेटे उमर अंसारी को हाई कोर्ट से राहत, जेल से आएंगे बाहर

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2025

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उमर अंसारी के जमानत अर्जी की मंजूर कर ली है। अब उमर अंसारी जेल से बाहर आ जाएंगे. जस्टिस डॉ गौतम चौधरी की सिंगल बेंच ने जमानत मंजूर की है। न्यायमूर्ति गौतम चौधरी की एकल पीठ के समक्ष याची उमर की तरफ से अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय ने पक्ष रखा। आपको बता दें कि गाजीपुर कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद उमर अंसारी ने  हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी।

इसे भी पढ़ें: UP में दनादन मुठभेड़ों के चलते अपराधी भागते फिर रहे, CM Yogi ने एक बार कमिटमेंट कर दी तो फिर पीछे नहीं हटते

गाजीपुर के मोहम्मदाबाद थाने में उमर अंसारी के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हाल में पुलिस ने इस मामले में उमर अंसारी को लखनऊ से गिरफ्तार कर उन्हें विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेजा है। निचली अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उमर अंसारी ने उच्च न्यायालय के समक्ष मौजूदा जमानत याचिका दायर की और अदालत से मुकदमा लंबित रहने के दौरान जमानत पर रिहा करने का आदेश देने का अनुरोध किया।

प्रमुख खबरें

SIR और MPSC आंदोलन पर बोले Sharad Pawar, ‘सरकार छात्रों से बात करे, बातचीत से निकलेगा समाधान’

आर श्रीलेखा ने नहीं दिया इस्तीफा, Thiruvananthapuram Mayor का दावा

Wedding Season से पहले Hotels में भारी मांग, Booking में 15 फीसदी तक का उछाल

Steel Ministry ने SAIL और NMDC को विदेशों में Mining Assets तलाशने को कहा