गुजरात में किसानों के लिए चलाना पड़ेगा मुक्ति अभियान, भाजपा के नेता भी जुड़ रहे हमारे साथ: राकेश टिकैत

By अनुराग गुप्ता | Apr 06, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन नंवबर के आखिरी सप्ताह से जारी है और किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गुजरात के किसानों के लिए मुक्ति अभियान चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वहां के किसान बंधन में है और किसान मुक्ति अभियान चलाना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: राकेश टिकैत का दावा, किसान दिल्ली में प्रदर्शन स्थल छोड़कर गए नहीं हैं 

इससे पहले राकेश टिकैत गुजरात में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे। जहां पर उन्हें किसानों का समर्थन प्राप्त नहीं हुआ। जिसके बाद दिल्ली से सटे हुए गाजीपुर बॉर्डर पर उन्होंने प्रतिक्रिया दर्ज कराई। उल्लेखनीय है कि किसान लगातार केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) कानून बनाने की अपील कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट