मुकुल रॉय का दावा, बंगाल के 107 विधायक भाजपा में जल्द हो सकते हैं शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2019

कोलकाता। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने शनिवार को दावा किया कि कम से कम 107 विधायक भाजपा के साथ संपर्क में हैं और वे शीघ्र पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इनमें से अधिकतर विधायक सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से हैं। रॉय ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तृणमूल के अनेक नेताओं का ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी पर से विश्वास उठ गया है और पार्टी के कामकाज के तरीकों से वह परेशान हैं।

इसे भी पढ़ें: नकवी से मिलीं नुसरत जहां, बसीरहाट में विकास कार्यों पर चर्चा की

उन्होंने कहा,‘‘कम से कम 107 विधायक हमारे संपर्क में है। इनमें से अधिकतर तृणमूल से हैं, कुछ कांग्रेस से और कुछ माकपा से हैं। वे भगवा खेमे में शामिल होने के इच्छुक हैं।’’ उन्होंने इस संबंध में हालांकि इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी।

 

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress