मुकुल रॉय ने चुनावी शपथपत्र में नारद मामले में आरोपी होने की बात छुपाई: तृणमूल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2021

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हाल में हुए विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरते समय भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्य के विधायक मुकुल रॉय ने अपने शपथपत्र में इस बात को छुपाया कि वह नारद स्टिंग टेप मामले में आरोपी हैं। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि एक अन्य भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने अपने हलफनामे में नारद मामले का जिक्र किया, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि किन धाराओं के तहत इसे दर्ज किया गया था।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार