खुद को कभी तृणमूल तो कभी भाजपा का बता रहे मुकुल रॉय, भ्रम में जनता पर विश्लेषकों का दावा कुछ और

By अंकित सिंह | Aug 14, 2021

मुकुल रॉय भले ही भाजपा से तृणमूल कांग्रेस में चले गए हो लेकिन अब भी उनके जुबान पर भाजपा का नाम आ ही जाता है। कभी जुबान फिसल जाती है तो कभी खुद को संभालने लगते हैं। इसी कड़ी में जब मुकुल राय लोगों के बीच जाते हैं तो कभी खुद को भाजपा का बता देते हैं तो कभी तृणमूल कांग्रेस का। ऐसे में उन्हें लेकर आम लोगों में एक भ्रम की स्थिति है। लेकिन विश्लेषक इसे मुकुल रॉय की रणनीति का हिस्सा मानते हैं। यह बता रहे हैं कि फिलहाल वह विधायक के तौर पर भाजपा के हैं। बंगाल विधानसभा के लोक लेखा समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्हें भाजपा द्वारा ही नामित किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल के नेतृत्व में TMC आगे बढ़ने को तैयार नहीं ! भाजपा को सीधी चुनौती देना चाहती हैं ममता

आपको बता दें कि मुकुल रॉय कृष्णा नगर उत्तर सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बने थे। हाल में ही उपचुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न में मुकुल रॉय ने यह तक कह दिया था कि उपचुनाव में यहां भाजपा जीतेगी। हालांकि खुद को संभालते हुए उन्होंने बाद में कहा कि यहां टीएमसी जीतेगी। मुकुल रॉय ने 11 जून को भाजपा छोड़ दी थी और तृणमूल में लौट गए थे। दल बदल कानून के तहत मुकुल रॉय को भाजपा ने विधायक पद से बर्खास्त करने की मांग की है। फिलहाल मुकुल लोक लेखा समिति के अध्यक्ष बने हुए हैं। भाजपा ने उन्हें इस पद से हटाने की मांग की है।

प्रमुख खबरें

Chai Par Sameeksha: Punjab Politics में शुरू हुआ गजब का खेल, उधर संसद में चल रहा है आंकड़ों का गेम

अब ब्रिटिश नेवी में घुसा चला आया चीन! ड्रोन में लगे कैमरे भेज रहे थे डेटा, मचा हड़कंप

Abhishek Banerjee Eye Surgery: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इलाज के लिए विदेश जाना हर नागरिक का मौलिक अधिकार

MEA on Slovenia Incident: दूतावास की सुरक्षा पर भारत सख्त, Anti-India तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील