मायावती के साथ गठबंधन पर मुलायम हुए कठोर, कहा- 25 सीट भी नहीं जीतेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2019

लखनऊ। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बसपा के साथ सपा के गठबंधन पर बृहस्पतिवार को अप्रसन्नता जाहिर की । मुलायम ने सपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब उन्होंने (अखिलेश यादव) मायावती के साथ आधी सीटों पर गठबंधन किया है। आधी सीटें देने का आधार क्या है? ‘‘अब हमारे पास केवल आधी सीटें रह गयी हैं। हमारी पार्टी कहीं अधिक दमदार है।’’ उन्होंने कहा कि हम सशक्त हैं लेकिन हमारे लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं। हमने कितनी सशक्त पार्टी बनायी थी और 'मैं मुख्यमंत्री बना और रक्षा मंत्री भी बना।' 

यह भी पढ़ें: लोग नहीं चाहते कि कश्मीरी, भारतीयों का हिस्सा बनें: चिदंबरम

मुलायम ने बीते दिनों लोकसभा में यह बयान देकर राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज कर दी थी कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई देना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने हर किसी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया। 'मुझे आशा है कि सभी सदस्य जीतेंगे और वापस आएंगे और आप (मोदी) फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।' मुलायम के पुत्र अखिलेश यादव ने कभी सपा की धुर विरोधी रही बसपा के साथ गठबंधन किया है। दोनों ही दल 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने पर राजी हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार