जब लोकसभा में खाली सीटें देख मुलायम सिंह ने पूछा- सत्ता पक्ष कहां है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा में सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को सदन में सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या कम होने का उल्लेख करते हुए पूछा कि ‘सत्ता पक्ष कहां है।’ शून्यकाल के दौरान सपा नेता मुलायम सिंह अचानक अपनी सीट से उठे और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अपनी बात रखने की अनुमति मांगते हुए सदन में सत्ता पक्ष की सीटों की ओर इशारा किया। 

सपा नेता ने पूछा, ‘‘सत्ता पक्ष कहां है।’’ इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘दो कैबिनेट मंत्री हैं.. डॉ हर्षवर्द्धन हैं, मुख्तार अब्बास नकवी बैठे हैं।’’ बिरला ने कहा, ‘‘और सबका संरक्षण करने के लिये मैं बैठा हूं।’’ उस दौरान निचले सदन में दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर सत्ता पक्ष के करीब 60 और विपक्ष के लगभग 50 सदस्य मौजूद थे। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग