मुलायम सिंह की बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल, कहा- पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित हुई

By रेनू तिवारी | Jan 19, 2022

दिल्ली । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गईं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव ने कहा, मैं पीएम मोदी के काम की प्रशंसा करती हूं। मैं भाजपा का बहुत आभारी हूं। मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है। 

इसे भी पढ़ें: Covid-19 Cases In India | कोरोना के मामलों में फिर उछाल, 2,82,970 नये केस और 441 लोगों की मौत

कौन हैं अपर्णा यादव? उनके बारे में जानने के लिए 5 बातें

अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा और प्रतीक ने 2011 में शादी की और उनकी एक बेटी है। 2017 में अपर्णा ने लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं थी। अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट पत्रकार हैं और यूपी के वर्तमान राज्य सूचना आयुक्त हैं। उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम की अधिकारी हैं। अपर्णा ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनीति में स्नातकोत्तर किया। अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी के रुख के विपरीत राष्ट्रीय नागरिक पंजी का समर्थन किया। उन्होंने धारा 370 को खत्म करने का भी समर्थन किया था।

प्रमुख खबरें

Adam Zampa बने 200 ODI विकेट लेने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर, Shane Warne के क्लब में शामिल

Team India का मिशन Aichi-Nagoya: Asian Games 2026 में इन 10 स्टार खिलाड़ियों पर टिकी निगाहें

CM Bhagwant Mann के काफिले के सामने High-Voltage Protest: हिरासत में BJP नेता Ravneet Bittu

Kerala Student Election Result: SFI और KSU के प्रदर्शन पर Vijayan और Sunny Joseph ने दी बधाई