बीजेपी में शामिल होंगी मुलायम सिंह की बहू? जानें अपर्णा यादव के बारे में यह महत्वपूर्ण बातें

By रेनू तिवारी | Jan 19, 2022

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बुधवार को भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ समय से हम सभी ने देखा कि लगातार बीजेपी के विधायक टूट कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे थे। ऐसे में  अपर्णा यादव का भाजपा में शामिल होना यूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका है। हरियाणा भाजपा प्रभारी अरुण यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया कि अपर्णा यादव बुधवार सुबह 10 बजे भाजपा में शामिल होंगी। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अपर्णा यादव ने लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से टिकट मांगा है।

 

इसे भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत ने दुनिया को चेताया, अलकायदा के रिश्ते लश्कर एवं जैश जैसे आंतकी समूहों से और मजबूत हो रहे  

पिछले काफी समय से  अपर्णा यादव समाजवादी पार्टियों की नीतियों से खुश नहीं रही हैं। अपर्णा यादव ने अतीत में, समाजवादी पार्टी लाइन के विपरीत, एनआरसी, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का समर्थन किया था। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का दान भी दिया। 

कौन हैं अपर्णा यादव? उनके बारे में जानने के लिए 5 बातें

  • अपर्णा यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। अपर्णा और प्रतीक ने 2011 में शादी की और उनकी एक बेटी है।
  • 2017 में अपर्णा ने लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी से हार गईं थी।
  • अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट पत्रकार हैं और यूपी के वर्तमान राज्य सूचना आयुक्त हैं। उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम की अधिकारी हैं।
  • अपर्णा ने मैनचेस्टर विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों और राजनीति में स्नातकोत्तर किया।
  • अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी के रुख के विपरीत राष्ट्रीय नागरिक पंजी का समर्थन किया। उन्होंने धारा 370 को खत्म करने का भी समर्थन किया था।

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?