ICU में मुलायम सिंह यादव, हॉस्पिटल पहुंचा पूरा सैफई परिवार, PM मोदी और राजनाथ ने अखिलेश से की बात

By अंकित सिंह | Oct 02, 2022

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत लगातार खराब होती दिखाई दे रही है। पिछले 6 दिनों से गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बताई जा रही है। ऑक्सीजन लेवल कम होने की वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। 26 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। इस खबर की सुनते ही पूरा सैफई परिवार अब गुरुग्राम पहुंचने लगा है। मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव लगातार उनके साथ बने हुए थे। शिवपाल यादव के मुताबिक अगले 24 घंटे मुलायम सिंह यादव के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। धर्मेंद्र यादव भी हॉस्पिटल में मौजूद है। अखिलेश यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ वेदांता हॉस्पिटल पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू भाजपा नेता अपर्णा यादव भी दिल्ली पहुंच रही हैं।

दूसरी ओर मुलायम सिंह यादव के लिए हवन प्रार्थनाएं होने लगी है। उनकी आवाज पर सन्नाटा पसर गया है। जानकारी के मुताबिक के मुलायम सिंह यादव की किडनी में इंफेक्शन है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मुलायम सिंह जी के खराब तबीयत का समाचार प्राप्त हुआ। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया, “मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए कामना कर रहे हैं।” राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत सिंह ने ट्वीट किया, “मुलायम सिंह जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

इसे भी पढ़ें: मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। समाजवादी पार्टी के नेता राकेश यादव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की सेहत स्थिर है। आज उनका ऑक्सीजन लेवल थोड़ा कम हुआ लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक चिंता की कोई बात नहीं है। रोजाना उनका रूटीन चेकअप हो रहा है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा