मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में किया गया शिफ्ट

Mulayam Singh Yadav
ANI
अंकित सिंह । Oct 2 2022 4:47PM

खबर मिलने के साथ ही मुलायम सिंह यादव के बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं खबर यह भी है कि शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचने वाले हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का इलाज चल रहा है।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया है। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में ही भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा था। हालात गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मेदांता अस्पताल के डॉक्टर सुशीला कटारिया के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। पिछले कई दिनों से मुलायम सिंह यादव की तबीयत लगातार खराब चल रही है। हाल में ही समाजवादी पार्टी के अधिवेशन में भी मुलायम सिंह यादव अपनी तबीयत की वजह से शामिल नहीं हुए थे।

इसे भी पढ़ें: देश में 5G हुआ लॉन्च, अखिलेश बोले- जनता को यह पहले से ही मिल रहा, गरीबी, घोटाला, घपला... का किया जिक्र

खबर मिलने के साथ ही मुलायम सिंह यादव के बेटे और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं खबर यह भी है कि शिवपाल सिंह यादव भी मेदांता अस्पताल पहुंचने वाले हैं। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का इलाज चल रहा है। यहीं पर वह आईसीयू 5 में शिफ्ट किए गए हैं। पिछले दिनों रूटीन जांच के लिए वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। हालांकि इंफेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में ही भर्ती किया गया था। इससे पहले 2021 में बेचैनी और घबराहट महसूस होने के बाद भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने पर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मुलायम सिंह यादव जी की बिगड़ती सेहत के बारे में सुनकर हम सब चिंतित हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।’’  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़