मुलायम सिंह की फिर बिगड़ी तबीयत, मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

गुड़गांव। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि यादव को लखनऊ से यहां हवाई मार्ग से लाया गया और मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले दिन में, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यादव से लखनऊ में उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनका हाल-चाल पूछा था।

79 वर्षीय यादव को रक्त शर्करा का स्तर बढ़ने के बाद नियमित जांच के लिए रविवार को लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ घंटों के भीतर छुट्टी दे दी गई थी। इस संबंध में जानकारी के लिए मेदांता के अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका।

 

प्रमुख खबरें

दुबई दुनिया का सबसे बड़ा टर्मिनल बना, जानें 400 गेट वाले इस एयरपोर्ट के बारे में

Omkareshwar Temple: इस ज्योतिर्लिंग में भगवान शिव और मां पार्वती करते हैं शयन, जानिए रहस्यमयी बातें

UP से दिख रही राहुल-प्रियंका की दूरी, अखिलेश भी कर रहे कम प्रचार, मोदी-योगी खूब दिखा रहे अपनी ताकत

जी7 जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई नहीं कर सकता ये दावा एकदम बकवास, UN क्लाइमेट चीफ बोले- नतीजे पहले से निर्धारित नहीं कर सकते