स्वस्थ हुए मुलायम सिंह यादव, शाम को मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

लखनऊ। पूर्व रक्षा मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबियत अब ठीक है और उन्हें शुक्रवार शाम तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। यादव को पेट और पेशाब संबंधी दिक्कतों की वजह से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी देखभाल कर रहे मेदांता अस्पताल के डॉ. राकेश कपूर ने कहा, वह अब स्वस्थ हैं। वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और संभवत: शाम तक उन्हें अस्पताल से छुटटी दे दी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: सोनिया गांधी का बड़ा ऐलान, घर लौटने वाले मजदूरों की रेल यात्रा का खर्च उठाएगी कांग्रेस

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बताया कि नेताजी अब ठीक है। मुलायम (80) बुधवार रात को सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे, जहां डॉक्टरों ने उनके पेट और पेशाब संबंधी परेशानियों के मद्देनजर उन्हें अपनी निगरानी में रखने के लिए भर्ती कर लिया था।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा