मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी गंभीर, अस्पताल जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जाना हाल-चाल

By अंकित सिंह | Oct 07, 2022

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है। मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। 2 अक्टूबर को उनकी हालत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। मेदांता अस्पताल ने आज एक बयान जारी कर कहा कि मुलायम सिंह यादव की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह जीवन रक्षक दवाओं पर हैं। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा उनका इलाज मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम के आईसीयू में किया जा रहा है। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव को निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ की समस्या गंभीर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: अभी भी चिंताजनक बनी हुई है मुलायम सिंह यादव की स्थिति, अस्पताल ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से दूरभाष पर वार्ता कर मुलायम सिंह यादव की कुशलक्षेम पूछी थी। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नितिन सूद और डॉ. सुशील कटारिया की निगरानी में 82 वर्षीय सिंह का इलाज किया जा रहा है। सिंह का 22 अगस्त से अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्हें जुलाई में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हाल-चाल जान चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें

PM Narendra Modi रविवार को Chennai Metro और 13000 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Delhi Police ने YouTuber Dhruv Rathee को हिरासत से छोड़ा, जंतर-मंतर जाने पर दोबारा कार्रवाई की चेतावनी