अभी भी चिंताजनक बनी हुई है मुलायम सिंह यादव की स्थिति, अस्पताल ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन

Mulayam Singh Yadav
ANI
अंकित सिंह । Oct 6 2022 4:37PM

आज अस्पताल की ओर से एक बार फिर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। बुलेटिन के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनका इलाज कर रहा है।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। रविवार को अचानक हालत खराब होने की वजह से उन्हें सीसीयू में भर्ती कराया गया था। उसके बाद से वह लगातार आईसीयू में भर्ती है। दरअसल, रविवार को मुलायम सिंह यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ जिसके बाद उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में ले जाया गया। आज अस्पताल की ओर से एक बार फिर से मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है। बुलेटिन के मुताबिक मुलायम सिंह यादव की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनका इलाज कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: ICU में भर्ती मुलायम सिंह की हालत में कुछ सुधार, PM Modi ने Akhilesh Yadav को फोन कर जाना हाल

इन सब के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अस्पताल का दौरा किया था। उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात कर मुलायम सिंह यादव का हालचाल पूछा था और डॉक्टर से भी बात की थी। इसके अलावा मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार और वरिष्ठ नेता तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी अस्पताल पहुंचे थे। मुलाकात के बाद लालू ने दावा किया था कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत में सुधार हो रहा है। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए हम कामना करते हैं। लालू यादव के साथ उसके बेटे तेजस्वी यादव में मौजूद रहे थे। मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव लगातार अस्पताल में बने हुए हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ICU में मुलायम सिंह यादव, हॉस्पिटल पहुंचा पूरा सैफई परिवार, PM मोदी और राजनाथ ने अखिलेश से की बात

आपको बता दें कि 26 सितंबर को मुलायम सिंह यादव रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। इंफेक्शन की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्हें विभिन्न तरह की बीमारियां हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव से फोन के मुलायम सिंह यादव के हाल चाल के बारे में जानकारी ली थी। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से फोन कर मुलायम सिंह यादव की स्थिति जानने की कोशिश की थी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को फोन किया था और मुलायम सिंह यादव की तबीयत को लेकर प्रार्थनाएं की थी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़