मुलायम सिंह यादव ने लगवाया कोरोना वैक्सीन, भाजपा का अखिलेश पर निशाना

By अंकित सिंह | Jun 07, 2021

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को एक निजी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाया। पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, आज पार्टी के संस्थापक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाया। इसके बाद समाजवादी पार्टी और उसके प्रमुख अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर आ गए। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह यादव के वैक्सीन लगवाते वाली तस्वीर को ट्वीट कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा है। केशव प्रसाद मौर्य ने स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए मुलायम सिंह यादव को धन्यवाद दिया। अपने ट्वीट में केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि सपा संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी स्वदेशी वैक्सीन लगवाने के लिए आपका धन्यवाद। आपके द्वारा वैक्सीन लगवाना इस बात का प्रमाण है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश जी द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गयी थी। इसके लिएअखिलेश जी को माफ़ी मांगनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: वैक्सीनेशन को लेकर दिल्ली में नया अभियान, 45 प्लस वालों को पोलिंग बूथ पर लगेगा टीका

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वैक्सीन का विरोध किया था। अखिलेश ने इसे भाजपा का वैक्सीन बताया था और कहा था कि वह नहीं लगवाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा था कि मैं बीजेपी की वैक्सीन पर कैसे भरोसा कर सकता हूं। जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को फ्री में वैक्सीन लगेगा। हम बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते। अखिलेश के इस बयान पर खूब हंगामा हुआ था। हालांकि कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान अखिलेश के सुर बदले। वह वैक्सीन लगवाने की वकालत करने लगे।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती