अभी CCU में भर्ती हैं मुलायम सिंह यादव, जारी हुआ मेडिकल बुलेटिन, जानें कैसी है तबीयत

By अंकित सिंह | Oct 03, 2022

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। 26 सितंबर से ही मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। रेगुलर चेकअप कराने के लिए गए मुलायम सिंह यादव को इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, रविवार को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई जिसके बाद उन्हें मेदांता के ही आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। वर्तमान में देखें तो वह मेदांता के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं। मेदांता अस्पताल की ओर से जो बुलेटिन जारी किया गया। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: ICU में भर्ती मुलायम सिंह की हालत में कुछ सुधार, PM Modi ने Akhilesh Yadav को फोन कर जाना हाल

मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने को लेकर दुआओं का दौर लगातार जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी से दूरभाष पर वार्ता कर उनके पिता एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी का कुशल-क्षेम पूछा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि उनको शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेदान्ता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों से वार्ता कर पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी को उत्कृष्ट इलाज मुहैया कराने हेतु कहा। उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई, मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं। ब्रजेश पाठक ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्‍वस्‍थ होने की सूचना प्राप्त हुई, मैं प्रभु श्री राम जी से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा