पंजाब में बहुकोणीय मुकाबला, कांग्रेस शासन करने के लिए सबसे योग्य: सचिन पायलट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पंजाब में अपनी पार्टी के एक बार फिर से सरकार बनाने की उम्मीद जताते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में विपक्ष बिखरा हुआ है और इनमें से कोई दल या गठबंधन बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है तथा ऐसे में लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संवदेनशील सीमावर्ती राज्य पंजाब में शासन करने के लिए कांग्रेस सबसे योग्य है और आम आदमी पार्टी में यह करने की क्षमता का अभाव है। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया क्योंकि वह विधायकों का विश्वास खो चुके थे और उनकी नवगठित ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ एवं उनकी सहयोगी भाजपा तथा शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) का इस चुनाव में कोई असर नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: भारत की जीडीपी अक्टूबर-दिसंबर में 5.8 प्रतिशत की दर से बढ़ने की संभावना: एसबीआई रिपोर्ट

उनका कहना है, ‘‘इन विपक्षी दलों में से कोई एक पार्टी या इनका गठबंधन सरकार बनाने या बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है। चाहे जितना भी दुष्प्रचार किया जाए या हौवा खड़ा किया जाए, लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करेंगे।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस इस चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करके एक बार फिर से सरकार बनाएगी। पायलट ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जो वादे किए थे, उनको पूरा नहीं कर पा रही है।

प्रमुख खबरें

Beauty Tips: बेसन के ये ब्यूटी सीक्रेट्स आपकी स्किनकेयर रूटीन बदल देंगे

Iran vs US: कुवैत में अमेरिकी Airbase पर बड़ा Drone Attack, ईरान ने लिया Qeshm Island का बदला

Sun Pharma बना देश का Pharma Leader, India Business में 16% की बढ़त के साथ दर्ज किया तगड़ा Net Profit

Health tTps: भूलने की आदत को हल्के में न लें, वजह हो सकती है B12 की कमी