मुंबई का 26/ 11 आतंकवादी हमला , बॉलीवुड ने शहीदों, मृतकों को श्रद्धांजलि दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2021

मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार, निर्देशक रोहित शेट्टी और अभिनेत्री सारा खान समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड हस्तियों ने हमलों के शहीदों और जान गंवाने वाले आम नागरिकों को याद करने और शोक जताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। मेगा स्टार अमिताभ बच्चन ने समाचार-पत्र इंडियन एक्सप्रेस के लिए लिखे एक लेख में कहा कि हर साल जब वह इस दिन को याद करते है तो उन्हें पता चलता है कि जीवित रहने की शक्ति मानवता की शक्ति से जुड़ी हुई है, हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता से जुड़ी है कि हम आतंकवादियों को परिभाषित नहीं करने देंगे कि हम कैसे बनेंगे।”

इसे भी पढ़ें: अगर पहले लोकतंत्र को मजबूत नहीं किया गया, तो नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री कैसे बने: कांग्रेस

उन्होंने कहा, “मुंबई पुलिस, हम हमेशा आपके अडिग जज्बे को अपने दिलों में संजोकर रहेंगे। उनका बलिदान हमेशा याद किया जाएगा।” सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ताजमहल होटल की एक तस्वीर पोस्ट की, जो 26/11 के आतंकी हमलों के दौरान आतंकवादियों द्वारा निशाना बनाई गई जगहों में से एक है। अभिनेत्री ने लिखा, शहीदों को याद किया जाएगा। अभिनेता अभिषेक बच्चन, रणवीर शौरी, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, ऋचा चड्ढा और फिल्मकार ओनीर ने भी श्रद्धांजलि व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध