मुंबई : कोरोना वायरस से संक्रमित ऑर्थर रोड जेल के 77 बंदियों को माहुल स्थानांतरित किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

मुंबई। मध्य मुंबई स्थित ऑर्थर रोड जेल के 77 बंदियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें चेम्बूर के माहुल स्थित एक खाली भवन में स्थानांतरित किया गया है। इन सभी बंदियों को इसी भवन में पृथक-वास में रखा जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये 77 बंदी एक रसोइया के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं।

रसोइया के संक्रमित होने की पहले ही पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जेल के 26 कर्मचारी/अधिकारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘77 बंदियों को चेम्बूर के माहुल में एक खाली भवन में रखा जाएगा। पृथक-वास के दौरान वहां पुलिस सुरक्षा रहेगी। 26 कर्मचारियों/अधिकारियों को इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर रखा गया है।

इसे भी पढ़ें: पटरियों पर 16 प्रवासी मजदूरों की मौत, मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र सरकार को नोटिस दिया

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें