भैंसों के झुंड से टकराई मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस, आगे का हिस्सा हुआ डैमेज

By अंकित सिंह | Oct 06, 2022

हाल में ही अहमदाबाद मुंबई के बीच शुरू हुए वंदे भारत एक्सप्रेस आज एक हादसे का शिकार हो गई। मुंबई से आते वक्त वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद के करीब भैंसों के झुंड से टकरा गई। इसके बाद से ट्रेन के आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा है। घटना सुबह 11:18 के करीब हुई है। हादसे के बाद ट्रेन कुछ देर तक वह वहीं पर खड़ी रही। बाद में इसे रवाना किया गया। आपको बता दें कि हाल में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से अहमदाबाद और मुंबई के बीच का सफर लोगों के लिए आसान हो गया है। हालांकि, ट्रेन में बैठे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और ना ही ट्रेन के संचालन पर किसी तरह का असर हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: RSS के विजयादशमी कार्यक्रम में पहली बार महिला चीफ गेस्ट, मोहन भागवत ने अपने भाषण में कहा-'शक्ति ही शांति का आधार'

यह ट्रेन अहमदाबाद से चलकर सूरत और बड़ोदरा के रास्ते मुंबई सेंट्रल को जाती है। देश की यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। अब तक दो बंदे भारत ट्रेन दिल्ली वाराणसी और दिल्ली कटरा के बीच चलती है। रेलवे का दावा है कि आने वाले दिनों में कई और वंदे भारत ट्रेन में दिखाई दे सकती हैं। प्रधानमंत्री ने वंदे भारत ट्रेन और मेट्रो की सवारी भी की और कहा कि कहा कि देश के शहर ही भारत के भविष्य को आकार देंगे और यह भी सुनिश्चित करेंगे कि वह अगले 25 सालों में एक विकसित राष्ट्र बने। पीएमओ ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस एक ‘‘गेम चेंजर’’ साबित होगी और भारत के दो व्यापारिक केंद्रों के बीच संपर्क को बढ़ावा देगी। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र की जीत, धमकियों की हार, फलता उपचुनाव में BJP की शानदार जीत पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Ganga Dussehra: Haridwar से Kashi तक आस्था की डुबकी, जानें क्यों है ये दिन इतना पावन

Ganga Dussehra 2026: गंगा दशहरा व्रत से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Ganga Dussehra 2026: आज धरती पर हुआ था मां गंगा का अवतरण, जानें Puja Vidhi और मंत्र