Mumbai Airport Accident: सह-पायलट को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, अन्य लोगों की हालत स्थिर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2023

 मुंबई हवाई अड्डा के रनवे पर उतरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुए निजी जेट विमान के सह-पायलट नील दीवान को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है और उन्हें सर्जरी के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि हादसे में घायल हुए चार अन्य लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

डॉ. नामजोशी ने कहा, ‘‘नील दीवान की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर और पैराप्लेजिया (ऐसी स्थिति, जिसमें दोनों पैरों में कोई संवेदना महसूस नहीं होती है) है। उन्होंने एक ऐसे चिकित्सक से इलाज की इच्छा जताई थी, जिसे वह जानते थे, इसलिए उन्हें बृहस्पतिवार रात कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विमान के कैप्टन सुनील कंजारभट (46), ध्रुव कोटक (40), डेनमार्क के नागरिक लार्स हेनरिक ओस्टरगार्ड सोरेनसेन (58), आकर्ष सेठी (26), कृष्णदास कोडालिल (60), कामाक्षी श्रृंगारपुरे (41) और अरुल सली (50) को भी क्रिटीकेयर एशिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

नामजोशी ने बताया कि कोटक, सली, सेठी और श्रृंगारपुरे को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी और अन्य तीन की हालत भी स्थिर है। मुंबई हवाई अड्डा पर बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बीच उतरते वक्त एक निजी जेट विमान फिसल गया था, जिसके बाद विमान में सवार सभी आठ लोगों को चोटें आई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ‘

वीएसआर वेंचर्स’ का लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विशाखापत्तनम से आ रहा था और मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे पर फिसल गया।

प्रमुख खबरें

Stock Market में बड़ी गिरावट, Midcap-Smallcap शेयरों में सुनामी, Investors के लाखों करोड़ स्वाहा

डॉ. हरवंश चावला के नेतृत्व में BRISEC Chamber का बड़ा लक्ष्य, Global Partnership पर होगा फोकस

PM Modi के पहुंचने से पहले भारत से खूंखार हथियार लेकर निकला UAE! वैश्विक कूटनीति में सनसनी

Jammu Kashmir के Poonch में LoC पर घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने एक आतंकी को किया ढेर