Mumbai college ने बुरका पहनने वाली छात्राओं को प्रवेश से रोका, विरोध के बाद दी प्रवेश की इजाजत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

मुंबई। मुंबई के एक कॉलेज ने बुधवार को छात्राओं को बुरका पहनकर परिसर में प्रवेश देने से रोका लेकिन परिजन व छात्राओं के विरोध और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद प्रवेश की मंजूरी दे दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि चेंबूर में स्थित कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने छात्राओं को प्रवेश करने से पहले अपना बुरका उतारने को कहा क्योंकि कॉलेज की अपनी यूनिफॉर्म है। उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के प्रवेश देने से मना करने पर विवाद पैदा हो गया, जिसके बाद लड़कियों के माता-पिता भी कॉलेज पहुंच गए और गेट के बाहर के दृश्यों के वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगे।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz में Security Threat गंभीर, UK की चेतावनी के बाद जहाजों को किया गया अलर्ट

Datia में BJP का चौंकाने वाला दांव! Datia में Narottam Mishra का कटा टिकट, Ashutosh Tiwari को मौका

अमेरिका ने बम से उड़ाया चीन-ईरान रेल ट्रैक, बीजिंग का भड़का गुस्सा

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’