भाजपा-शिवसेना गठबंधन पर बरसे देवड़ा, अवसरवादी गठजोड़ के झांसे में नहीं आएगी जनता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने कहा है कि उनकी पार्टी अपनी सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के साथ मिलकर महानगर में लोकसभा की सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करेगी क्योंकि इन चुनावों में सत्ता विरोधी लहर बड़ा कारण है और लोग भाजपा-शिवसेना के अवसरवादी गठजोड़ के झांसे में नहीं आएंगे। देवड़ा को पिछले महीने मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमिटी (एमआरसीसी) का अध्यक्ष बनाया गया था। उन्हें संजय निरुपम की जगह दी गई। देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस की मुंबई इकाई एकजुट है और एक उद्देश्य के लिए लड़ रही है। 

उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा कि 2014 अपवाद वाला वर्ष था और पांच साल बाद राजनीतिक स्थितियां अब वैसी नहीं हैं। कांग्रेस को मुंबई में 2014 के आम चुनावों में एक भी सीट नहीं मिली थी जबकि 2009 मे उसने पांच सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2014 में भाजपा और शिवसेना को तीन-तीन सीट मिली थी। देवड़ा एक बार फिर मुंबई दक्षिण सीट से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सभी छह सीटों पर सभी पार्टियों के मुकाबले सबसे बेहतर उम्मीदवार खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि इस सूची में उन प्रत्याशियों के नाम भी शामिल हैं जो 2014 में ‘मोदी लहर’ की वजह से हार गए थे लेकिन लोगों से उनका जुड़ाव “असाधारण” है और उन्हें बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है। देवड़ा ने बताया कि मौजूदा सांसदों और सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर यहां बड़ा मुद्दा है। हम मुंबई की सभी सीट जीतेंगे। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra में Lockdown की अफवाहों पर CM Fadnavis की सख्त Warning, कहा- एक्शन के लिए तैयार रहें

China जा रहा था कार्गो, ईरान ने भारत भेजा, दुनिया हैरान!

शादीशुदा मर्द का Live-in-Relationship में रहना अपराध नहीं, पत्नी से Unnatural Sex अपराध नहींः कोर्ट ने दिये दो महत्वपूर्ण फैसले

बहुत बुरा मारेंगे...पाकिस्तान की धमकी, एक्शन में इजरायल, भारत ने ली चुटकी