कोरोना वायरस संक्रमित यात्रियों के साथ क्रूज पोत मुंबई पहुंचा, 30 संक्रमित उतारे गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

मुंबई/पणजी। कॉर्डेलिया क्रूज पोत गोवा से मंगलवार शाम को मुंबई तट पर पहुंचा ओर उसमें से 30 संक्रमितों को उतारा गया है। बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पोत ने मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे दक्षिण मुंबई के बल्लार्ड पियर स्थितयात्री टर्मिनल पर लंगर डाला और इस मौके पर बीएमसी की टीम और पुलिस मौजूद रही।

इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव के सपनों में भगवान श्रीकृष्ण के आने की बात पर सीएम योगी ने कसा कटाक्ष

उन्होंने बताया, हालांकि, किसी भी संक्रमित को अब तक मध्य मुंबई के भायकुला स्थित कोविड-19 केंद्र या होटल नहीं पहुंचाया गया। अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही अन्य यात्रियों की भी आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है। नगर निकाय ने कहा था कि किसी भी गैर संक्रमित यात्री को जांच रिपोर्ट निगेटिव आने तक पोत से उतरने नहीं दिया जाएगा और संक्रमण मुक्त होने की पुष्टि होने के बाद भी उन्हें अगले सात दिन तक गृह पृथकवास में रहना होगा। अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की जांच दो प्रयोगशालाओं में की जाएगी और रिपोर्ट बुधवार सुबह नौ बजे तक आने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि पोत में सवार करीब 2000 लोगों में से 66 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

प्रमुख खबरें

Haridwar Suicide Case: निठारी कांड के मुख्य आरोपी Surendra Koli ने क्यों बदली Identity? जांच में जुटी Police

Ganesh Utsav के छठे दिन बप्पा के लिए तैयार करें Paneer Modak, बेहद सरल है रेसिपी

1 लाख डॉलर दो...नाचते-नाचते ट्रंप ने भारतीयों को दिया एक और बड़ा झटका, H1B Visa वाले सावधान!

एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में Bangladesh से भिड़ेगा भारत, आक्रामक शुरुआत पर नजर