मुंबई कोर्ट ने नीरव मोदी की जब्त संपत्तियां पंजाब नेशनल बैंक को लौटाने की मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2021

मुंबई। मुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़े हीरा व्यापारी नीरव मोदी की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त की गई 440 करोड़ रुपये की संपत्तियों को पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को ‘लौटाने’ की मंजूरी दे दी है। नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पीएनबी से धोखाधड़ी करके क्रेडिट सुविधा हासिल करके 14,000 करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप है। धनशोधन निषेध अधिनियम अदालत के विशेष न्यायाधीश वीसी बार्डे ने यह आदेश पिछले सप्ताह दिया। विस्तृत आदेश बृहस्पतिवार को उपलब्ध हुआ। पीएनबी ने जुलाई 2021 में कई आवेदन दे कर उन संपत्तियों को लौटाने की मांग की थी जो नीरव मोदी की दो कंपनियों ‘फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड (एफडीआईपीएल) और ‘फायरस्टार इंटरनेशनल’(एफआईएल) को क्रेडिट सुविधा देने के लिए बैंक के पास गिरवी रखी गई थीं।

प्रमुख खबरें

बार-बार Paper Leak से नाराज Priyanka Gandhi, बोलीं- व्यवस्थागत सुधार की है तुरंत जरूरत

Abhishek Banerjee की दोहरी घेराबंदी: 11 घंटे ED की पूछताछ, फिर Speaker की 2 घंटे की डेडलाइन

Jan Gan Man: भारत में छिप कर रह रहे Bangladeshis को ढूँढ़ने निकली Amit Shah की टीम, Demographic Change बर्दाश्त नहीं होगा

यदि आप निवेशकर्ता हैं और बेहतर मुनाफा चाहते हैं तो यह जानिए कि कब लगाएं PPF में पैसा और कब निवेश करें Mutual Fund में?