राष्ट्रगान के अपमान मामले में बढ़ीं ममता बनर्जी की मुश्किलें, मुंबई कोर्ट ने 2 मार्च को पेश होने का दिया निर्देश

By अनुराग गुप्ता | Feb 02, 2022

मुंबई। मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक शिकायत के संबंध में 2 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। उन्होंने पिछले साल मुंबई यात्रा के दौरान राष्ट्रगान का कथित रूप से अपमान किया था। जिसको लेकर भाजपा नेता ने शिकायत दर्ज कराई थी और अब इस मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

ममता बनर्जी ने मुंबई यात्रा के दौरान सत्तारूढ़ शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेताओं से मुलाकात की थी। इसी बीच भाजपा की मुंबई इकाई के सचिव विवेकानंद गुप्ता ने पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को पत्र लिखकर ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने पत्र में आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी का राष्ट्रगान को अचानक रोकना इसके पूर्ण अनादर को दिखाता है। उन्होंने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम-1971 की धारा तीन के तहत अपराध किया है। 

इसे भी पढ़ें: पोलिंग एजेंट ने हिंसा के जरिए हिंदुओं से लिया बदला, CBI ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा नेता शहजाद पूनेवाला ने इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा किया था। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया था कि एक मुख्यमंत्री का निंदनीय व्यवहार। क्या शिवसेना हमारे राष्ट्रगान के इस अपमान का समर्थन करती है ? अगर नहीं तो मुझे उम्मीद है कि वे कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करेंगे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court को बताया गया, Ram Mandir चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक Charge Sheet देगी SIT

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया

Navratri Dandiya Night में क्या पहनें? Lehenga से Indo-Western तक ये हैं बेस्ट आइडियाज