Sonakshi Sinha की मॉर्फ्ड तस्वीरें पोस्ट करने का आरोपी मुंबई कोर्ट से रिहा, पुलिस प्रक्रिया में मिली खामी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 16, 2026

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर कथित तौर पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति को मुंबई की अदालत ने प्रक्रियागत चूक के कारण गिरफ्तारी अवैध घोषित करते हुए रिहा करने का आदेश दिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अभिनेत्री की शिकायत पर शुक्रवार को बांद्रा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दिल्ली के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर उनकी छेड़छाड़ की गई तस्वीरें साझा की थीं। आरोपी को शनिवार को दिल्ली के शाहदरा इलाके से हिरासत में लिया गया और मुंबई लाया गया, जहां उसे बांद्रा की मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी की तीन दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने पाया कि उसे दिल्ली की सक्षम मजिस्ट्रेट अदालत में पेश नहीं किया गया था।

बांद्रा अदालत के मजिस्ट्रेट ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अनिवार्य कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना आरोपी को सीधे दिल्ली से मुंबई ले आई। अदालत ने कहा कि पुलिस दिल्ली में आरोपी को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नहीं करने का संतोषजनक कारण बताने में भी विफल रही। अधिकारी ने बताया कि प्रक्रियागत चूक को देखते हुए बांद्रा अदालत ने आरोपी की गिरफ्तारी को अवैध घोषित कर उसे रिहा करने का आदेश दिया।

प्रमुख खबरें

Kishtwar में दो SPO की हत्या पर BJP नेता जहांजैब सिरवाल ने शगुन परिहार के बयान को बताया तथ्यहीन

KTR ने तेलंगाना में Congress और BJP पर साधा निशाना, केंद्रीय नेतृत्व के प्रति समर्पण पर उठाए सवाल

Black Sea में 3 वाणिज्यिक जहाजों पर Drone Attack, रोमानिया ने जताई सुरक्षा पर चिंता

Chhath Puja: दिल्ली में श्रद्धालुओं ने दिया अर्घ्य, सोमवार सुबह 4:30 बजे से चलेगी Metro