मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बड़ा खुलासा, गवाह ने पुलिस को बताया- 2 अक्टूबर को क्रूज पर की गई रेड थी प्री-प्लान्ड

By निधि अविनाश | Nov 07, 2021

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि, गवाह विजय पगारे ने मुंबई पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को एक बड़ा बयान दिया है। पगारे ने बताया है कि, 2 अक्टूबर को हुए क्रूज रेड पहले से एक प्री प्लानिंग थी और इस रेड में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फंसाया है ताकि शाहरुख से एक मोटी रकम हासिल की जा सके। गवाह ने यह बयान 4 नवंबर को पुलिस को दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गवाह पगारे ने पुलिस को आगे बताया है कि, वह कई दिनों से सुनील पाटिल नाम के एक शख्स के साथ रह रहे थे और इसी कारण आर्यन खान केस के बारे में सबकुछ पता चल रहा था। इस केस में सुनील पाटिल का नया नाम जुड़ गया है। 

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला