मुंबई ड्रग्स केस: आर्यन खान की जमानत पर अब बुधवार को होगी सुनवाई

By अंकित सिंह | Oct 26, 2021

मुंबई ड्रग्स केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अभी भी जेल में ही रहना पड़ेगा। हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर हो रही सुनवाई अब कल भी जारी रहेगी। सेशंस कोर्ट ने आर्यन खान को 30 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। आर्यन खान के अलावा उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की भी जमानत याचिका पर कल ही सुनवाई होगी। बुधवार को दोपहर 2.30 बजे फिर से जमानत पर सुनवाई होगी। इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू होते ही उनके वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि मेरे मुवक्किल को गिरफ्तार करने का कोई आधार ही नहीं। आर्यन से कोई बरामदगी नहीं हुई है। रोहतगी ने कहा कि पार्टी में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे आर्यन खान। प्रदीप गाबा ने आर्यन को पार्टी में बुलाया था। रोहतगी ने दावा किया कि ड्रग्स लेने के लिए आर्यन खान का कोई जांच ही नहीं किया गया है। अरबाज के जूते से 6 ग्राम ड्रग्स मिले थे। आर्यन और अरबाज के पास तो पार्टी के टिकट भी नहीं थे। मुकुल रोहतगी ने दावा किया कि आर्यन केस में कोई वित्तीय लेन-देन नहीं है। पाई गई चैट 1 साल पुरानी है। मौजूदा केस से चैट का कोई लेना देना नहीं है। 

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर