Mumbai: ओशिवारा के एक फ्लैट में आग लगने से बुजुर्ग महिला की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026

मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक आवासीय परिसर के फ्लैट में शनिवार को आग लग जाने से 73 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक नगर निकाय अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे ओशिवारा इलाके के लोखंडवाला में ‘हाई प्वाइंट’ होटल के पास ‘ब्रिज बिल्डिंग’ में आग लगने की सूचना मिली तथा दमकल की चार गाड़ियों एवं अन्य अग्निशमन वाहनों की मदद से 12 बजकर नौ मिनट तक उसपर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वरिष्ठ नागरिक हिरू चेतलानी आग से बुरी तरह झुलस गयीं। बृहन्मुम्बई महानगरपालिका संचालित कूपर अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात

Global Tension का असर: महंगा कच्चा तेल और मजबूत Dollar, रुपये को Record Low पर लाए

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में तेज बढ़त