कोरोना संकट के दौरान उच्च जनसंख्या घनत्व के ‘विनाशकारी परिणाम’ झेल रही मुंबई: गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2020

मुंबई।  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि देश की वित्तीय राजधानी को भीड़भाड़ मुक्त करने की जरूरत है, क्योंकि कोविड-19 महामारी के दौरान इस शहर को उच्च जनसंख्या घनत्व के ‘विनाशकारी परिणाम’ झेलने पड़ रहे हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने शहर में कोरोना वायरस संक्रमितों की बड़ी संख्या के संदर्भ में यह बात कही। उन्होंने भविष्य में तैयार होने वाले नए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के साथ-साथ धारावी की टैनरियों को जमीन देने की भी पेशकश की। धारावी अकेले में कोरोना वायरस के 1,600 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। ऐसी भी खबरें हैं कि अधिक दबाव की वजह से स्वास्थ्य सेवाएं भी बंद हो रही हैं। महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक संघ की ओर से आयोजित एक वेबिनार के दौरान गडकरी ने कहा, ‘‘मुंबई को भीड़भाड़ मुक्त बनाने की जरूरत है। इसी भीड़भाड़ की वजह से उसे यह विनाशकारी परिणाम देखने पड़ रहे हैं। यहां बहुत अधिक जनसंख्या घनत्व है और इसकी वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है भाजपा: प्रियंका

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी