Mumbai: बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में आग लगी, पांच महिलाएं अस्पताल में भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2023

मुंबई। मुंबई के कांजुरमार्ग स्थित एक आवासीय इमारत की चौथी मंजिल के एक फ्लैट में रविवार सुबह आग लगने के बाद पांच महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से तीन बुजुर्ग महिलाएं हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कर्वे नगर के म्हाडा कॉलोनी स्थित एक बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट में सुबह नौ बजकर करीब 26 मिनट पर आग लग गई और करीब 45 मिनट बाद आग पर काबू पाया गया।

इसे भी पढ़ें: BJP का मजबूती से मुकाबला कर रहे क्षेत्रीय दलों का सहयोग करें राष्ट्रीय पार्टियां : अखिलेश

उन्होंने बताया, आग बिजली के तारों, कॉमन मीटर केबिन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक डक्ट तक ही सीमित थी। दमकल विभाग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और फंसे हुए पांचों महिलाओं को वहां से निकाला गया। उन्होंने बताया, ‘‘पांचों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर है।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan और KP में मुठभेड़, 24 चरमपंथी और 4 सैन्यकर्मी ढेर

सोनम वांगचुक के दावों पर Ladakh Police का जवाब, शहीद का बेटा और मां पूरी तरह सुरक्षित

Rampurhat Municipality ने Chhath Puja पर मीट दुकानों को बंद रखने का दिया आदेश

Mahadev App से अपराध की कमाई 92000 करोड़ से ज्यादा, ED ने रायपुर कोर्ट को बताया