मुंबई भारी बारिश हादसे में 25 लोगों की मौत, उद्धव ठाकरे ने मृतकों के परिजनों को पांच लाख मुआवजा देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से मकान ढहने की घटनाओं और लोगों की मौत पर रविवार को शोक व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। अधिकारियों ने बताया कि मायानगरी में शनिवार पूरी रात हुई भारी बारिश के बाद मकान ढहने की घटनाओं में 25 लोगों की मौत हुई है। वहीं, रविवार को महानगर में गंभीर जल-जमाव से उपनगरीय ट्रेन सेवाएं और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। ठाकरे ने मुंबई के नगर आयुक्त आईएस चहल से बात की और बचाव एवं राहत कार्यों का जायजा लिया।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने राज्य में बढ़ाया 26 जुलाई तक लॉकडाउन, रात में जारी रहेगा कर्फ्यू

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों का इलाज मुफ्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि मौसम विभाग ने रविवार को भी भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

प्रमुख खबरें

Viveka Smaraka उद्घाटन पर बोले PM Modi: विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर युवा बढ़ा रहे राष्ट्र का गौरव

Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakur

प्रेमचंद जयंती पर नई दिल्ली के प्रवासी भवन में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर

Farooq Abdullah के Statehood वाले बयान पर भड़के Ravinder Raina, कहा- आतंक को सही ठहराना बंद करें