हरियाणा सरकार ने राज्य में बढ़ाया 26 जुलाई तक लॉकडाउन, रात में जारी रहेगा कर्फ्यू

Haryana govt extends Covid lockdown till July 26
रेनू तिवारी । Jul 18 2021 4:49PM

हरियाणा सरकार ने रविवार को राज्य में आंशिक लॉकडाउन को एक और सप्ताह (26 जुलाई) तक बढ़ाने के आदेश जारी किए है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर रोजाना रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा।

हरियाणा सरकार ने रविवार को राज्य में आंशिक लॉकडाउन को एक और सप्ताह (26 जुलाई) तक बढ़ाने के आदेश जारी किए है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर रोजाना रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा। राज्य भर में सप्ताह के सभी सातों दिन रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। इससे पहले 4 जुलाई को राज्य सरकार ने सप्ताहांत पर कर्फ्यू हटा लिया था।

इसे भी पढ़ें: फिर बिगड़ी कल्‍याण सिंह की तबियत, मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे योगी आदित्‍यनाथ 

हरियाणा सरकार ने अपने आदेश में कहा कि कोविड -19 सकारात्मकता दर और नए मामलों में गिरावट के बावजूद प्रतिबंधों का विस्तार करने का निर्णय  लिया है। कुछ कोविड -19 प्रतिबंधों में भी ढील दी गई है। होटल और मॉल सहित रेस्तरां और बार को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक बैठने की 50 प्रतिशत सीमा के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। रात 11 बजे तक होम डिलीवरी की अनुमति है।

 

इसे भी पढ़ें: ब्राह्मण समाज के लोग अब भाजपा के किसी भी बहकावे में नहीं आएंगे: मायावती 

जिम को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक संचालित करने की अनुमति दी गई है। पिछले हफ्ते, सरकार ने शादियों और अंत्येष्टि के लिए अधिकतम 100 लोगों की सभा को मंजूरी दी; खुले स्थानों में अधिकतम 200 लोगों को अनुमति दी जाएगी।

All the updates here:

अन्य न्यूज़