रोहित शर्मा का ना बल्ला चल रहा, ना कप्तानी, मुंबई इंडियंस के सामने एक नहीं, कई चुनौतियां हैं

By अंकित सिंह | Apr 17, 2022

आईपीएल की 5 बार चैंपियन रही मुंबई इंडियंस के लिए इस बार परिस्थितियां ठीक नहीं है। आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए छह मुकाबलों में हार का सामना किया है। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ताज्जुब की बात तो यह है कि ना उसके बल्लेबाज अच्छा कर पा रहे हैं और ना ही गेंदबाज। खुद कप्तान रोहित शर्मा बिल्कुल आउट ऑफ टच दिखाई दे रहे हैं। अब तक के छह मुकाबले में महज 19 की औसत से उन्होंने 114 रन बनाए हैं जबकि एक स्ट्राइक रेट 129 के आसपास है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब कप्तान ही अपना प्रदर्शन ठीक नहीं कर पा रहे हैं तो टीम से क्या उम्मीद की जा सकती है? रोहित शर्मा ने खुद हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि टीम के अभियान को पटरी पर लाने के लिए क्या सुधार करना होगा?

41 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स

10 रन बनाम राजस्थान रॉयल्स

3 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

26 रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

28 रन बनाम पंजाब किंग्स

6 रन बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स

इसके अलावा मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन पारी की शुरुआत जरूर कर रहे हैं लेकिन वह भी लय में दिखाई नहीं दे रहे हैं। शुरुआती दो मुकाबलों में उन्होंने अच्छी पारी जरूर खेली। लेकिन उसके बाद से वह लगातार फीके दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि आप इस बात के भी कयास लग रहे हैं कि आने वाले मुकाबलों में उन्हें बेंच पर भी बैठना पड़ सकता है। किरॉण पोलार्ड को रिटेन करना भी मुंबई इंडियंस को इस बार काम नहीं आ रहा है। किरॉण पोलार्ड भी पूरी तरीके से फ्लॉप साबित हो रहे हैं। वह भी मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए संकटमोचक साबित नहीं हो रहे। 

इसे भी पढ़ें: MI vs LSG: मुंबई इंडियंस की एक और बड़ी हार, लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 18 रनों से हराया

मुंबई के लिए सबसे सर दर्द वाली बात उसकी गेंदबाजी है। मुंबई में जसप्रीत बुमराह अकेले पड़ जा रहे हैं। दूसरे छोर से गेंदबाजी में उनका साथ देने वाला कोई नहीं है। जयदेव उनादकट ने थोड़ी अच्छी गेंदबाजी जरूर की लेकिन वह भी मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला पा रहे। इसके अलावा स्पिन गेंदबाजी को लेकर भी मुंबई इंडियंस के पास बहुत ज्यादा विकल्प नहीं है। मुरुगन अश्विन ने अच्छी गेंदबाजी जरूर थी। लेकिन वह भी मुंबई इंडियंस के पक्ष में जाता दिखाई नहीं दे रहा है। मुंबई इंडियन के लिए सबसे बड़ी चिंता यह भी है कि कोई भी विदेशी खिलाड़ी उसका नहीं चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh Birthday: 50 साल, UP CM से Defence Minister तक सत्ता के शिखर पर

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! योगी सरकार ने किए 20 IAS अधिकारियों के तबादले, शुभा वर्मा नई श्रम आयुक्त

Yogini Ekadashi पर लगेगा Bhadra Kaal, जानें पूजा पर पड़ेगा असर? नोट करें सही Date और Shubh Muhurat

ग्लोबल मार्केट में बहार! Sensex 653 अंक उछला, Nifty 24,100 के पार, दमदार नतीजों के बाद TCS 4% मजबूत