मुंबई इंडियंस ने हमें उन्नीस साबित कर दिया: स्टीफन फ्लेमिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2019

चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि आईपीएल के पहले क्वालीफायर में उनकी टीम को मुंबई इंडियंस ने हर विभाग में पछाड़ दिया। फ्लेमिंग ने कहा कि मुंबई ने चेन्नई को रास आने वाली चेपाक की पिच पर भी बेहतरीन क्रिकेट खेला । मुंबई ने जीत के लिये 132 रन का लक्ष्य 18 . 3 ओवर में हासिल करके छह विकेट से जीत दर्ज की।

उन्होंने कहा ,‘‘मुंबई ने आत्मविश्वास से खेलते हुए हमें दबाव में ला दिया। उन्होंने हमारे हालात में भी अच्छा क्रिकेट खेला और हमें उन्नीस साबित कर दिया।’’ फ्लेमिंग ने कहा ,‘‘ उनके पास ऐसे कुछ खिलाड़ी हैं जिन्हें यहां के हालात रास आते हैं । चेन्नई में उनका अच्छा रिकार्ड है और वे हालात के अनुकूल ढल गए । मुंबई फार्म में है और काफी संतुलित टीम है।’’

इसे भी पढ़ें: प्‍लेऑफ का पहला मैच CSK और MI के बीच, जानिए कब और कहां होंगे IPL 2019 के प्‍लेऑफ मुकाबले

उन्होंने कहा कि उनके बल्लेबाजों को पावरप्ले के ओवरों में अच्छा प्रदर्शन करके बड़ा स्कोर बनाना होगा। उन्होंने कहा ,‘‘पारी को रफ्तार देना जरूरी है। हम पावरप्ले में काफी पिछड़ रहे हें। हमें उसमें रन बनाने होंगे क्योंकि धीमी शुरूआत से टीम को नुकसान हो रहा है।’’ पिछले साल चेन्नई के लिये सर्वाधिक रन बनाने वाले शेन वाटसन फार्म में नहीं है लेकिन फ्लेमिंग ने उनका बचाव किया।उन्होंने कहा ,‘‘ उनका साथ देना होगा क्योंकि वे अच्छा प्रदर्शन करते आये हैं । क्रिकेट काफी क्रूर खेल है खासकर जब आप ऐसे हालात में खेलते आये हों।’’

प्रमुख खबरें

Summer Skincare Tips: चेहरे पर Ice Cube लगाना सही या गलत? Experts से जानें फायदे और नुकसान

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video