Mumbai Indians ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले टीम में किया बदलाव, ये खिलाड़ी हुआ शामिल

By Kusum | Apr 16, 2026

हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को आज आईपीएल 2026 का अपना 5वां मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच से पहले एमआई ने अपने स्क्वॉड में बदलाव किया है। मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष भगत को साइन किया है। अथर्व अंकोलेकर चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने कृष भगत को 30 लाख के बेस प्राइज में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। 

21 साल के भगत ने पंजाब के लिए सात फर्स्ट-क्लास मैच और नौ लिस्ट A मैच खेले हैं। वह दाएं हाथ के मीडियम पेसर हैं और लिस्ट A क्रिकेट में हाफ सेंचुरी भी बना चुके हैं। 

बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडर अंकोलेकर 2020 में भारत की अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ एसीसी अंडर 19 एशिया कप के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच भी थे। 

फिलहाल, मुंबई का आईपीएल 2026 में अबतक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। 14 साल बाद एमआई सीजन का पहला मैच तो जीतने में कामयाब रही, लेकिन उसके बाद उन्हें लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में तो उन्हें घर पर ही हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा चोटिल हो गए थे। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह