Mumbai Indians ने IPL के 14वें सीजन के लिए लॉन्च की नई जर्सी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2021

मुंबई। गत चैम्पियन मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए नयी जर्सी का अनावरण किया जिसमें ब्रह्माण्ड की संचरना के पांच मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है और यह फ्रेंचाइजी के मूल्यों को दर्शाता है।

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)

इसे भी पढ़ें: करारी हार के बाद बदले तेवरों और रणनीति के साथ उतरेगी टीम इंडिया

जर्सी के बारे टीम के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मुंबई इंडियंस ने हर साल एक विरासत को आगे बढ़ाया है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे पांच आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते है। हम इस साल अपनी जर्सी के माध्यम से इसे दिखा पा रहे हैं। ’’ पहले की तरह नीले रंग की इस जर्सी में सुनहरे (गोल्डन) रंगों का ज्यादा इस्तेमाल है। गत चैम्पियन टीम आईपीएल में अपने अभियान का आगाज नौ अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ करेगी।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में Madurantakam और Dharapuram विधानसभा सीटों पर शुरू हुआ By-Election

चुनावी अनियमितताओं और मतदाता सूची के मुद्दों पर विपक्ष का हल्लाबोल! संसद से निर्वाचन सदन तक निकालेंगे मार्च

Puducherry की Thattanchavady सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 11 प्रत्याशी मैदान में

Assam की Nagaon Lok Sabha seat पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, 15 प्रत्याशी मैदान में