MIvRCB: 2013 से पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है रोहित की टीम, क्या विराट के लिए दमदार साबित होंगे मैक्सवेल ?

By अनुराग गुप्ता | Apr 09, 2021

चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत आज होने वाली है। इस दौरान मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे चेन्नई में शुरू होगा। यह पहली दफा हो रहा है जब दोनों ही टीमें आपस में सीजन का पहला मुकाबला खेलने वाली हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच BCCI का ऐलान, स्टेडियम में अभी IPL के मैचों को कवर करने की अनुमति नहीं 

MI को रास नहीं आता पहला मुकाबला

मुंबई इंडियंस को आईपीएल का पहला मुकाबला रास नहीं आता है। पांच बार आईपीएल का खिताब उठाने वाली टीम मुंबई इंडियंस साल 2013 के बाद से सीजन का कोई भी पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। हालांकि उनके साथ एक 'लक फैक्टर' भी जुड़ गया है। आंकड़ों की तरफ ध्यान दें तो जब से मुंबई अपना पहला मुकाबला हारने लगी है तभी से टीम की झोलियां आईपीएल के खिताबों से भर गईं हैं।

मुंबई इंडियंस ने साल 2013 में आईपीएल का पहला खिताब जीता था। उसके बाद 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी अपने नाम की है और इस बार रोहित की कप्तानी में टीम अपना छठा और लगातार तीसरा खिताब अपने नाम करने के लिए मैदान में उतरेगी।

 इसे भी पढ़ें: चेन्नई चरण के लिये रवाना हुई कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम  

आईपीएल की स्वदेश वापसी के साथ ही रोहित और विराट की टीमें अपना पहला मुकाबला जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगी। बता दें कि क्विंटन डी कॉक की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस के लिए पारी की शुरुआत ईशान किशान कर सकते हैं। यूएई में ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस के कई मुश्किल मैचों को भी पार लगाया। पिछले सीजन में ईशान किशन ने कुल 13 मुकाबलों में सबसे ज्यादा 516 रन बनाए। जिनमें 30 छक्के भी शामिल हैं।

एक भी खिताब नहीं जीत पाई RCB

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने अब तक तीन बार फाइनल मुकाबला खेला है लेकिन कोई भी खिताब जीत पाने में सफल नहीं हो पाई है। ऐसे में आरसीबी ने इस बार ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज मैक्सवेल पर भरोसा जताया है। हालांकि उनका पिछला सीजन काफी बेकार साबित हुआ था। यूएई की 11 पारियों में मैक्सवेल एक भी छक्का लगा पाने में सफल नहीं हुए थे।

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने आपस में कुल 29 मुकाबले खेले हैं और इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा। मुंबई इंडियंस ने 29 में से 19 मुकाबलों में जीत दर्ज की। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 10 मुकाबलों को ही अपने पाले में कर पाने में सफल रही। 

इसे भी पढ़ें: वाशिंगटन, सिराज का भारत के लिये प्रदर्शन करना आरसीबी के लिये अच्छा: कोहली 

संभावित एकादश:-

मुंबई इंडियंस:- रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव, राहुल चाहर, एडम मिल्न, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर:- विराट कोहली (कप्तान), फिन एलन (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, ग्लैन मैक्सवेल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, वाशिंगटन सुंदर, काइल जेमिसन, हर्षल पटेल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, यजुवेंद्र चहल

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav