किंग्स इलेवन पंजाब से बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी मुंबई इंडियंस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2019

मुंबई। मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल के मैच में बुधवार को जब किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेगी तो उसका इरादा पिछले मैच में मिली हार का बदला चुकता करने का होगा। दोनों टीमों के बीच मोहाली में खेले गए पिछले मैच में पंजाब ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी हालांकि वानखेड़े स्टेडियम की पिच मुंबई को रास आती है। मुंबई ने पिछली चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और उपविजेता सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार शुरूआत की थी। दोनों जीत मुंबई की हरफनमौला गेंदबाजी और कम स्कोर को बचाने के गेंदबाजों के हुनर के दम पर मिली। 

मुंबई के पास वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या जैसे धुरंधर बल्लेबाज भी है। किंग्स इलेवन पंजाब ने सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया। उसके गेंदबाजों को पोलार्ड और हार्दिक के बल्लों पर अंकुश लगाना होगा। दोनों ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी दो ओवर में 45 रन निकाले। मुंबई के बल्लेबाजों में से कोई भी इस सत्र में शीर्ष 20 में नहीं है जिससे उनकी बल्लेबाजी की गहराई का पता चलता है। उनके पास वेस्टइंडीज के अलजारी जोसेफ के रूप में एक शानदार तेज गेंदबाज है जिसने सनराइजर्स के खिलाफ पिछले मैच में 12 रन देकर छह विकेट लिये और सोहेल तनवीर (राजस्थान रायल्स , 2008) का 11 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा। 

इसे भी पढ़ें: राहुल और अग्रवाल के अर्धशतक, पंजाब ने हैदराबाद को छह विकेट से हराया

मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और जासन बेहरेनडोर्फ जैसे तेज गेंदबाज है जिनका साथ देने के लिये जोसेफ और हार्दिक होंगे। किंग्स इलेवन पंजाब अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है और बल्लेबाजी में के एल राहुल, मयंक अग्रवाल तथा क्रिस गेल पर निर्भर है । गेंदबाजी में आर अश्विन ने अच्छा प्रदर्शन किया जबकि सैम कुरेन, मोहम्मद शमी और मुरूगन अश्विन ने उनका बखूबी साथ दिया । 

प्रमुख खबरें

Punjab Assembly का बड़ा फैसला: Private Schools की मनमानी पर लगाम, अब 5% से ज्यादा नहीं बढ़ेगी Fees

हम नहीं मानेंगे...अब ट्रंप को ही आंखें दिखा रहे नेतन्याहू, प्लान कर दिया खारिज!

Lok Sabha में नौटंकी बंद करो! Naresh Mhaske ने विपक्ष को लताड़ा, बोले- बस सुर्खियों का खेल

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान