WPL 2023 की पहली चैंपियन बनी Mumbai Indians, Delhi Capitals का सपना तोड़कर खिताब पर किया कब्जा

By रितिका कमठान | Mar 26, 2023

महिला प्रीमियर लीग 2023 के पहले संस्करण का फाइनल मुकाबला मुंबई इंडियंस ने जीतते हुए इतिहास रच दिया है। मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट के मात दी है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर से कप्तानी पारी खेली और महिला प्रीमियर लीग का पहला खिताब मुंबई के नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली ने 132 रनों का लक्ष्य मुबई इंडियंस को दिया था, जो टीम ने आसानी से चेज कर लिया।

ऐसी रही दिल्ली की पारी
महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान मेग लैनिंग और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। मुंबई इंडियंस की तरफ से नेट सिवर ब्रंट ने पहला ओवर डाला। नेट पहले ओवर में कोई कमाल नहीं कर सकी। इसके बाद लीग की पहली और इकलौती हैट्रिक लेने वाली इस्सी वोंग ने दूसरे ओवर में दिल्ली को पहला झटका शेफाली के तौर पर दिया। शेफाली ने एक चौके की मदद से 11 रन बनाए।

इसके बाद दूसरे ओवर में दिल्ली को फिर से इस्सी वोंग का शिकार होना पड़ा और एलिस केप्सी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग का साथ देने क्रिज पर जेमिमा रोड्रिग्स उतरी। मुकाबले में जेमिमा से बड़ी पारी की उम्मीद थी मगर वो भी कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। मुंबई के लिए इस्सी वोंग ने ही तीसरा विकेट भी हासिल किया। उन्होंने सिर्फ नौ रन के स्कोर पर जेमिमा को पवेलियन चलता किया। इस तरह शुरुआत में ही दिल्ली कैपिटल्स ने जल्दी अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए। तीनों ही विकेट इस्सी वोंग ने हासिल किए।

दिल्ली की पारी को कप्तान मेग लैनिंग और मारिजान कैप ने संभाला। मारिजान कैप और मेग ने पारी को थोड़ा संभालने की कोशिश की मगर इस कोशिश को एमलिया केर ने तोड़ दिया। एमलिया ने मरिजान कैप को 18 रन पर आउट किया। 73 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा। इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग का विकेट गिरा। वो 35 रन बनाकर पवेलियन लौटी। 74 के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। मुंबई की टीम ने गेंदबाजी के दम पर दिल्ली की टीम पर काफी दवाब बनाया। टीम के गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए 77 के स्कोर पर दिल्ली के सात विकेट गिरा दिए।

 मुंबई की टीम ने दिल्ली पर दवाब बनाना ऐसे ही नहीं छोड़ा। फाइनल मुकाबले में 79 के स्कोर पर दिल्ली को नौंवा झटका लगा। तान्या भाटिया अपना विकेट हैली मैथ्यूज को दे बैठी। मुंबई की टीम ने बीते 4 ओवरों में सिर्फ पांच रन दिए और तीन अहम विकेट झटके। इस मौके तक लगा की मैच पूरी तरह से दिल्ली के हाथ से निकल चुका है। मगर 10वें विकेट के लिए राधा यादव और शिखा पांडे ने शानदार पारी खेली। दोनों ने 10वें विकेट के लिए 24 गेंदों में 52 रनों की साझेदारी की, जो महिला क्रिकेट के इतिहास में रिकॉर्ड पारी रही। दोनों की दमदार साझेदारी की बदौलत टीम ने लड़ने लायकस्कोर बनाया जो कि 131 का रहा। 

प्रमुख खबरें

Hyderabad Liberation Day पर मुख्य अतिथि होंगे उपराष्ट्रपति C P Radhakrishnan, केंद्र करेगा आयोजन

Ovarian Cyst के लक्षण और कारण, ज्यादातर मामलों में बिना Surgery संभव है इलाज

Love Horoscope For 15 September 2026 | आज का प्रेम राशिफल 15 सितंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Bigg Boss 20 में घमासान: किचन के काम और खाने को लेकर भिड़ीं Amrapali Dubey और Mahhi Vij, रोते हुए बाहर निकलीं माही