Mumbai: सीएसटीएम पर लोहे के ढांचे पर चढ़ा शख्स, जान देने की धमकी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र में एक विक्षिप्त व्यक्ति ने शनिवार की शाम रेलवे अधिकारियों को उस वक्त सकते में डाल दिया, जब वह यहां छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) स्टेशन पर लोहे के ढांचे पर चढ़ गया और अपनी जान देने की धमकी देने लगा। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि करीब आधे घंटे से अधिक समय बाद वह गडग एक्सप्रेस के एक डिब्बे की छत पर कूद गया, जो प्लेटफॉर्म नंबर नौ पर खड़ी थी। शख्स को हिरासत में ले लिया गया। ‍अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति रात करीब नौ बजे लोहे के ढांचे पर चढ़ गया और हाईटेंशन ओवरहेड तार पर कूदने की धमकी देने लगा।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया