Mumbai: मोदक सागर झील उफान पर, शहर के सात जलाशय 68 फीसदी तक भरे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2023

मुंबई। मुंबई और उसके उपनगरों को पेयजल आपूर्ति करने वाले सात जलाशयों में से एक मोदक सागर झील जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण उफान पर है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी जिले ठाणे में वैतरणा नदी पर बनी मोदक सागर झील पूरी तरह भर गई और उसका पानी बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 52 मिनट पर बाहर आने लगा है। लगातार बारिश होने की वजह से विहार, तानसा और तुलसी के बाद इस मानसून सीजन में उफान पर आने वाली यह चौथी झील है।

इसे भी पढ़ें: Parliament: आज भी नहीं चल पाई संसद, Manipur पर हंगामा जारी, दोनों सदन स्थगित

ज्ञात हो कि जलग्रहण क्षेत्रों में कम बारिश के चलते झीलों में पानी का स्तर काफी नीचे आ गया था, जिसके कारण बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने एक जुलाई से पानी की आपूर्ति 10 फीसदी घटा दी थी। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि महानगर में पोवई झील इस माह के शुरु में ही उफान पर आ गई थी, लेकिन इसके पानी का उपयोग पीने के लिए नहीं किया जाता। ठाणे जिले में बारवी बांध अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने वाला है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह सात बजे बांध का जलस्तर 71.40 मीटर था, जबकि72.60 फुट तक पानी के पहुंचने के बाद यह उफान पर आ जाएगा।

प्रमुख खबरें

Mayawati ने SP पर कसा तंज, नीला रंग अपनाने से सोच नहीं बदलने वाली

कानून मानें या कश्मीरियों को जेल भेजें..., वंदे मातरम विवाद पर Omar Abdullah का Congress को दो टूक

Delhi MACT ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को ₹66.89 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश

आकाश आनंद पर क्यों गिरी गाज? मायावती का UP चुनाव में क्या है प्लान, ईशान को मिलेगी कमान?