कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मिसाल बना मुंबई मॉडल, हर तरफ हो रही तारीफ

By अंकित सिंह | May 07, 2021

देश में कोरोना वायरस महामारी अपने चरम पर है। इसका प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। ऑक्सीजन के साथ-साथ दवाइयों की किल्लत की खबरें लगातार आ रही हैं। इन सबके बीच मुंबई मॉडल की जमकर तारीफ हो रही है। यह मुंबई मॉडल है क्या इसके बारे में हम आपको बताते है। राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान मुंबई मॉडल की बात छिड़ी। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि वहां ऑक्सीजन सप्लाई से निपटने के लिए अच्छा तरीका अपनाया गया। सुप्रीम कोर्ट ने तो दिल्ली के अधिकारियों को यह भी कह दिया कि ज्यादा समस्या है तो आप बीएमसी के अधिकारियों से मिलिए और उनका अनुभव जानिए। सत्ता पक्ष तो छोड़िए विपक्ष भी मुंबई मॉडल की तारीफ कर रहा है।

- मुंबई ने अपने हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम को बदल दिया। सिलेंडर बेस्ड सिस्टम को पाइप बेस्ड सिस्टम बनाया गया। इस काम की शुरुआत जनवरी में ही शुरू कर दी गई थी। बीएमसी को कोरोना वायरस दूसरी लहर का अंदाजा था।

- बीएमसी की ओर से ऑक्सीजन नर्स की भी तैनाती की गई। ऑक्सीजन नर्स को वार्ड में प्रति मरीज का ऑक्सीजन लेवल 96 तक रखने की जिम्मेदारी दी गई थी। लगातार निगरानी रखने की वजह से ऑक्सीजन बर्बाद होने से बचा। जरूरत के हिसाब से ही ऑक्सीजन का इस्तेमाल किया गया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना प्रबंधन में सरकार विफल, समाजवादी कार्यकर्ता पीड़ितों की मदद करें: अखिलेश

-बीएमसी की ओर से यह भी कहा गया कि अधिकारियों ने प्राइवेट अस्पतालों से भी संपर्क किया और उन्हें 20% के आसपास ऑक्सीजन को रिजर्व रखने की सलाह दी गई। साथ ही साथ प्राइवेट अस्पतालों को यह भरोसा दिया गया कि जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन आपूर्ति की जाएगी। बीएमसी ने यह काम शांति से किया। ऐसे में जमाखोरी को रोकने में मदद मिली। अगर बीएमसी हो हल्ला करती कि ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है तो शायद दिल्ली की तरह मुंबई में भी ऑक्सीजन की जमाखोरी बढ़ जाती।

- इसके अलावा मुंबई में 30,000 मौजूद बेडों में से करीब 40% बेड ऑक्सीजन सप्लाई से युक्त है। मुंबई में आम सिलेंडर की जगह जंबो सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया। इसकी क्षमता आम सिलेंडर से 10 गुना ज्यादा होती है।

प्रमुख खबरें

Hunkkaar Official Teaser | अनीट पड्डा ने निभाया पीड़िता का दमदार रोल, इंसाफ के लिए लड़ती दिखीं फातिमा सना शेख

GDP ग्रोथ पर Kharge का तंज: सरकार PR में व्यस्त, देश में Unemployment और Inflation चरम पर

असम में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, 16,746 परिवारों को 25.12 करोड़ रुपये बांटे गए

H1N1 symptoms vs Viral Fever | सामान्य वायरल फीवर या H1N1 स्वाइन फ्लू? जानें लक्षण, खतरे और डॉक्टर की सलाह