Mumbai: रेलवे स्टेशन के पास बालकनी का हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

दक्षिण मुंबई में मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक इमारत की बालकनी का एक हिस्सा बृहस्पतिवार रात ढह जाने से एक चाय की दुकान के मालिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस घटना में एक चाय की दुकान के मालिक और उसके दो ग्राहकों सहित तीन लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि चाय की दुकान इमारत के नीचे थी। अधिकारी के अनुसार, तीनों लोगों को पास के सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक स्टॉल मालिक मुकेश डेंडोर (28) को मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि घायलों की पहचान शफीक इस्लाम (40) और शालिकराम जायसवाल (52) के रूप में हुई है, जिनका इलाज किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है