Delhi के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में मुंबई के खिलाड़ियों ने पहना फेस मास्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2026

दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के ग्रुप डी मैच के पहले दिन बृहस्पतिवार को मुंबई के खिलाड़ियों को निर्माण कार्य से होने वाले प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क पहनना पड़ा।

शहर में प्रदूषण के उच्च स्तर के बावजूद खिलाड़ियों द्वारा खेलते समय मास्क पहनना आम बात नहीं है। एमसीए-बीकेसी मैदान के ठीक बगल में स्थित निर्माण स्थल ने दोपहर बाद की स्थिति को और भी खराब कर दिया।

इस दौरान लगभग आधे घंटे तक मुंबई के तीनों खिलाड़ियों ने क्षेत्ररक्षण करते समय मास्क पहने लेकिन बाद में उन्हें उतार दिया। खिलाड़ियों द्वारा मास्क पहनने के बारे में पूछे जाने पर मुंबई के तेज गेंदबाज मोहित अवस्थी ने कहा, ‘‘ यहां नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। खिलाड़ियों को प्रदूषण महसूस हुआ और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उन्होंने मास्क पहन लिए।

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal से Kiren Rijiju तक, नेताओं पर चढ़ा 80s का खुमार! आप भी ऐसे बना सकते हैं AI Photo

Mumbai-Goa Project में देरी पर Nitin Gadkari शर्मिंदा, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा!

Forehead Signs Analysis: माथे की बनावट और रेखाओं से जानें महिलाओं का Career और Fortune

Balaghat में 30 से अधिक बच्चों की मौत पर High Court सख्त, सरकार से मांगा जवाब